फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट में आईआईटी बीएचयू कानपुर से आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया में इस बार आईआईटी बीएचयू ने आईआईटी कानपुर और आईआईएम अहमदाबाद को पीछे छोड़ दिया है। आईआईटी बीएचयू में सबसे अधिक 1143 छात्रों को कंपनियों से आफर मिला। इसमें सबसे अधिक 2.16 करोड़ का पैकेज मिला, जबकि आईआईटी कानपुर में इस बार कैंपस प्लेसमेंट में सबसे अधिक एक छात्र को 2 करोड़ का पैकेज मिला।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से एक दिसंबर से शुरू होने वाले कैंपस प्लेसमेंट में इस बार 1323 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अब तक चली प्रक्रिया में 1143 छात्रों को देश, विदेश की नामी गिनामी कंपनियों ने आफर दिया। प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अनिल अग्रवाल ने बताया कि आईआईटी बीएचयू में इस बार 975 छात्रों ने आफर को स्वीकारा है। जल्द ही 200 और छात्रों को आफर मिल जाएगा। 14 ऐसे छात्र है, जिन्होंने 40 लाख से अधिक का सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी। उन्हें इससे अधिक के पैकेज पर नौकरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें