वाराणसी में सर्प दंश से युवक की माैत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में रुपये लेने के बाद ही इलाज शुरू किया गया। अगर समय रहते एडमिट कर लिया गया होता तो युवक जिंदा रहता।
Varanasi News: चोलापुर थाना क्षेत्र के रजला गांव के रहने वाले कांता राम का सबसे बड़ा बेटा आदित्य कुमार (21) को बीती रात घर के भीतर चौकी पर सोते समय रात 2 बजे जहरीले सांप ने काट लिया। युवक को रात में परिजन अपनी बाइक से धरसौना स्थित पाल चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपस्थित चिकित्सक ने परिजनों से 50 हजार रुपये जमा करने को कहा।
विज्ञापन
किसी तरफ परिजनों ने 20 हजार रुपये चिकित्सक के पास जमा किए। आरोप है कि पैसा के लिए डेढ़ घंटे तक इलाज शुरू नहीं किया गया। देर से इलाज चालू होने के बाद युवक की हालत गंभीर हुई और रात में उसकी मौत हो गई।
मौत होने के बाद परिजनों को उसे दूसरे चिकित्सालय ले जाने को कहा गया। परिजन समझ गए कि उसकी मौत हो चुकी है। सुबह इसकी सूचना जब गांव में पहुंची तो दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष चिकित्सालय पहुंचे। सिंधोरा-धरसौना मार्ग पर बाहर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर चोलापुर पुलिस से भी तकझक हुई। थाने की गेट के सामने शव को रखकर परिजन हंगामा करने लगे। प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने की बात करवाई की जाएगी।