फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच जल्द पूरी कराने की मांग, एसएसपी ने कहा- न हों परेशान

Wed, 19 Feb 2020 09:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में धांधली का मामला उजागर होने के बाद हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच जल्द पूरी कराए। यह मांग लेकर आए अभ्यर्थियों ने बुधवार शाम एसएसपी प्रभाकर चौधरी से पुलिस आफिस में मुलाकात की। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि अभ्यर्थी परेशान न हों। किसी का नुकसान नहीं होगा। जल्द ही पुलिस जरूरी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 29 जुलाई 2018 को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। 28 जुलाई 2019 को एसटीएफ ने कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार को गिरफ्तार कर खुलासा किया कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र वाराणसी में आउट कराया गया था।

इस खुलासे के आधार पर आयोग की पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रयागराज सहित अन्य जिलों से आए अभ्यर्थियों ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने अन्य विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग का कहना है कि पुलिस की जांच पूरी होने तक रिजल्ट नहीं घोषित किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की जांच रिजल्ट में बाधा नहीं बनेगी। इस संबंध में आयोग से पत्राचार सहित अन्य जो भी जरूरी कार्रवाई है, वह पुलिस की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें