फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक पहुंचे एकौनि गांव, इजलास वर्मा से की मुलाकात

Wed, 19 Feb 2020 09:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
इजलास वर्मा की जली झोपड़ी का हाल जानते युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया जिले के एकौनि गांव में इजलास वर्मा से युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भेंट की। इस दौरान आग लगने से उनकी झोपड़ी जलने पर दुःख व्यक्त किया और आर्थिक सहयोग भी प्रदान की। रोहित ने कहा कि युवा चेतना का हाथ हर गरीब के साथ है। हम गरीब को सपना दिखा कर सत्ता नहीं चाहते बल्कि सेवा के माध्यम से उससे जुड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन


रोहिच सिंह ने कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दल और नेता जनता के बीच सक्रिय रहते हैं लेकिन हम सालों भर जनता के बीच हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को ठग रही है, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार फेल हो चुकी है। विकास के नाम पर सुई बराबर भी योगी शासन में कोई कार्य नहीं हुआ।

धर्म के नाम पर सियासत कर भाजपा सत्ता में बनी रहना चाहती है, लेकिन अब जनता को तय करना है कि विकास चाहिए या धर्म के नाम पर उन्माद। उन्होंने कहा कि युवा चेतना 2022 में उत्तर प्रदेश में परिवर्तन हेतु संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम गांधी के विचारों पर चलने वाले लोग हैं, सत्ता में बैठे लोग गोडसेवादी हैं। यह लड़ाई गांधी बनाम गोडसे की है, जीत हमारी होगी। सत्ता में आने के बाद भाजपा का गांव और गरीब से कोई मतलब नहीं है। हम अपील करते हैं कि देश बचाने के इस महायज्ञ में युवा चेतना का साथ दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें