उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा आज वाराणसी में 80 केंद्रों पर हो रही है। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले जांच-पड़ताल के बाद कमरे में प्रवेश मिला।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा आज वाराणसी में 80 केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा केंद्रों पर खुफिया विभाग की टीम नजर है। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले जांच-पड़ताल के बाद कमरे में प्रवेश मिला।
विज्ञापन
पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए मन्नतें करनी पड़ीं। दो पाली (सुबह 9.30 से 11 .30 बजे और 2.30 से 4.30 बजे) होने वाली परीक्षा में 38,172 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो रही है। साथ ही पुलिस और पीएसी के इंतजाम हैं।