फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लावारिस बैग और सामान मिलने पर सघन चेकिंग

Sun, 31 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह ढाई घंटे के अंतराल पर अलग-अलग तीन ट्रेनों में लावारिस बैग मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। यात्रियों में भी अफरातफरी की स्थिति रही। जांच में दो बैग में रोजमर्रा के सामान तो एक में लाफिंग बुद्धा मिला तो सबने राहत की सांस ली। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने प्लेटफार्म और अन्य ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


महामना के स्लीपर कोच और दादर एक्सप्रेस के वातानुकूलित बोगी से बैग तो बरेली वाराणसी एक्सप्रेस के विकलांग कोच से झोले में रखा लॉफिंग बुद्धा मिला। इस दौरान कैंट से मुंबई जाने वाली दादर एक्सप्रेस के छूटने से पहले आरपीएफ, जीआरपी संयुक्त टीम को एक लावारिस बैग मिला।

बता दें पिछले दिनों महानगरी एक्सप्रेस में बम मिलने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।  शनिवार की सुबह लगभग 8:20 बजे प्लेटफार्म नंबर आठ पर खड़ी महामना एक्सप्रेस की जांच की जा रही थी तो उसके एस-7 में लावारिस बैग मिला। मौके पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने इसको एहतियात के साथ खोला तो इसमें से रोजमर्रा की जरूरत के सामान जैसे कंबल, बर्तन आदि मिले।
विज्ञापन


इसी के एक घंटे बाद प्लेटफार्म नंबर नौ पर खड़ी वाराणसी-दादर एक्सप्रेस में करीब 10 बजे वातानुकूलित कोच में एक लावारिस बैग मिला। कोच में लोग सहमे नजर आए। बैग में घरेलू सामग्री रही। लगभग पंद्रह मिनट बाद ही प्लेटफार्म नंबर-7 पर पहुंची बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के विकलांग कोच में लावारिस सामान मिलने की सूचना स्टेशन पर प्रसारित होने लगी। मौके पर पहुंचे जीआरपी व आरपीएफ के जवान को विकलांग कोच में रखा एक झोला नजर आया। जांच की गई तो प्लास्टर ऑफ पेरिस का लॉफिंग बुद्धा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें