फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन तलाश रहा यूपीसीडा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के इरादे से उद्यमियों को कई राहत और रियायतें मिल रहीं हैं। उद्योग स्थापना के लिए उद्यमियों के आड़े आने वाली सबसे बड़ी दिक्कत भूखंड की परेशानी दूर करने की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। वाराणसी सहित पूर्वांचल में छोटी-बड़ी उद्योग इकाइयों की जाल बिछाने की तैयारियों में लगे उत्तर प्रदेश औद्योगिक राज्य प्राधिकरण (यूपीसीडा) लैंड बैंक के लिए बंजर भूमि चिन्हित कर रहा है।
विज्ञापन

यूपीसीडा वाराणसी परिक्षेत्र ने मिर्जापुर में 82 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की है। जिसमें 64 हेक्टेयर लालगंज में और मडि़हान में 18 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। उक्त के बारे में बताते हुए यूपीसीडा के अधिकारियों ने कहा कि यहां औद्योगिक इकाईयों को विकसित करने के लिए इन भूखंडों को उपलब्ध कराया जाएगा। यूपीसीडा वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी सहित मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र जौनपुर जिले आते हैं। जिसमें सिर्फ अभी औद्योगिक क्षेत्र के लिए मिर्जापुर में बंजर भूमि उपयुक्त मिली है। इसके अलावा चंदौली के रामनगर फेज-2 में खिलौना क्लस्टर के लिए 64 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर ली गई है। यहां लकड़ी खिलौना को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने को लेकर उद्यमियों को भूखंड उपलब्ध कराया जाएगा तो वहीं कारीगरों को डिजाइन और कारीगरी की उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दी जाएगी। जौनपुर, सोनभद्र और भदोही का भी अधिकारियों ने दौरा करके औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के इरादे से बंजर भूमि के बारे में जानकारियां जुटाई है। मिर्जापुर में चिन्हित हुई भूमि को औद्योगिक क्षेत्र में तब्दील किया जाएगा। औद्योगिक अधिकारियों के अनुसार इन भूमि को उद्योग स्थापना के लिए उद्यमियों को आवंटित किया जाएगा या फिर कोई ऐसी इकाई आ जाएगी, जिसे इतने हेक्टेयर की आवश्यकता होगी तो उसे आवंटित कर दिया जाएगा। इससे जनपद का विकास होने के साथ ही जनपद में ही कइयों को रोजगार मुहैया होगा।
खिलौना उद्योग पर ज्यादा जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लकड़ी खिलौना उद्योग को विश्वस्तरीय पहचान और मुकाम दिलाने के लिए पिछले दिनों ही घोषणा की थी। लकड़ी खिलौना क्लस्टर के रूप में खोजवां का कश्मीरीगंज है। यहां कारीगर लकड़ी खिलौने बनाते हैं। कुछ लहरतारा सहित अन्य ब्लाकों में भी हैं। अब इन्हें एक स्थान रामनगर में मिल जाएगा तो ट्रांसपोर्ट से लेकर अन्य सभी कार्यों में बड़ी राहत हो जाएगी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के लिए लैंड बैंक की तैयारी को लेकर कवायद तेज हो गई है। मिर्जापुर में 82 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर ली गई है। वहीं खिलौना उद्योग के लिए क्लस्टर बनाने को रामनगर फेज-2 में जमीन चिन्हित कर ली गई है। अन्य जनपदों में भी बंजर भूमि की तलाश तेज है।-आशीष नाथ, क्षेत्रीय प्रबंधक, वाराणसी यूपीसीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें