फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत तो जलजमाव बनी आफत, वाराणसी में गरज-चमक के साथ बरसे बादल

Wed, 26 Jun 2024 09:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: तेज बारिश के कारण कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी काट दी गई। परेशानियां न बढ़ें इसलिए एहतियातन यह कटौती की गई। हालांकि, कुछ देर बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। कई इलाकों में घंटों तक कटौती रही। 
विज्ञापन
कैंट स्थित पेट्रोल पंप पर लगा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बुधवार की भोर में हुई बारिश के दौरान जिले का मौसम खुशनुमा हो गया। एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो दूसरी तरफ शहर में जगह-जगह लगी बारिश के पानी ने दिक्कतें भी बढ़ा दीं। सुबह से ही घाट पर मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या बढ़ गई थी।

विज्ञापन




यूपी में पिछले सप्ताह से ही मौसम मेहरबान है। कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। वहीं कई जिलों में सिर्फ बूंदाबांदी। वाराणसी और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने गर्मी का तापमान गिरा दिया है। जिले में अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 29.8 दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने बताया कि एक-दो दिन में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वाराणसी के प्रमुख स्थानों पर बारिश का पानी भी जमा हो गया है। इस कारण राहगीरों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैंट स्थित पेट्रोल पंप और इंग्लिशिया लाइन की कुछ दुकानों में पानी घुस गया। पेट्रोल पंप पर कर्मचारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे। वहीं, मंडुवाडीह-कलेक्ट्री फार्म पर भी पानी लगने से लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें