नमी सिर्फ 45 फीसदी, आज भी फिर आएंगे बादल
शुक्रवार को दिन में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चली। सुबह 8 बजे के बाद से बादल छाए हुए थे, लेकिन 12 बजे के बाद बादल छंटने लगे और गर्मी बढ़ गई। सुबह 10 बजे तक पारा 35 डिग्री था, लेकिन दोपहर बजे तक यह 41 डिग्री तक आ गया।
हालांकि एक बार लगा कि बारिश भी हो सकती है, लेकिन नमी सिर्फ 45 फीसदी होने के चलते बादल बिना बरसे ही लौट गए। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को भी बनारस में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद तेज धूप और गर्मी फिर से बेहाल करेगी।