पूर्वांचल में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट है। तेज हवा भी चल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार पूर्वी तट पर बने डिप्रेशन की वजह से प्रदेश की ओर बादल बढ़ रहे हैं।
इससे प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। बनारस समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की उम्मीद है। 17 जुलाई को पूर्वांचल में एक या दो जगह बहुत भारी वर्षा की संभावना भी बन रही है।