स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में वाराणसी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की अक्टूबर 2026 की प्रगति के आधार पर जारी रिपोर्ट में जिले को 0.77 कंपोजिट स्कोर मिला है। इसके साथ ही वाराणसी प्रदेश के 75 जनपदों में पहले स्थान पर रहा। सी-सेक्शन प्रसव प्रबंधन और टीबी केस नोटिफिकेशन में भी जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
तीन ब्लॉकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न सेवाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीबी उन्मूलन और टीकाकरण जैसी सेवाएं शामिल हैं।