फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी: पूर्वांचल में डिवाइस संग महिला शिक्षामित्र और दो मुन्ना भाई दबोचे गए, कई जगह हंगामा

Mon, 19 Nov 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
मौरे पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रविवार सुबह से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर उमड़ पड़े। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। टीईटी के  दौरान रविवार को भदोही जिले में एक महिला शिक्षामित्र इलेक्ट्रानिक डिवाइस संग परीक्षा देते पकड़ी गई जबकि वाराणसी और जौनपुर में दो मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते दबोचे गए। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कई केंद्रों पर प्रवेश पत्र में नाम पते गलत होने से परीक्षार्थी परेशान रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें..   
विज्ञापन

पकड़े गए मुन्ना भाई

2 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भदोही के गोपीगंज स्थित गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को एक महिला कान में ब्लूटूथ लगाए दिखी। महिला पुलिस से चेक कराया गया तो उसके कपड़ों से एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुई। महिला शिक्षामित्र सुचिता देवी पत्नी घनश्याम बिंद निवासी करारी भटौली बरौत थाना हंडिया प्रयागराज की है। 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया कि वह पेपर हल करने के लिए इसका प्रयोग कर रही थी। परीक्षा उत्तीर्ण कराने के लिए ढाई लाख में सौदा तय हुआ था। इसमें 20 हजार रुपये उसने जगापुर निवासी नीतीश बिंद को दे दिए हैं। वाराणसी के नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल में मधेपुरा बिहार निवासी बिट्टू कुमार गाजीपुर निवासी सुशील कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था।

4 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कक्ष निरीक्षक ने प्रवेश पत्र पर दर्ज नाम, प्रमाण पत्र, फोटो आदि का मिलान किया तो संबंधित युवक के प्रवेश पत्र पर फोटो गलत मिला। वहीं इसके पास मिली बीटीसी की मार्कशीट भी गलत थी। केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने 10 हजार रुपये में सौदा तय किया था। 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के नेहरू बालोद्यान केंद्र पर पहली पाली में पंकज यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहे अजय कुमार को कक्ष निरीक्षकों ने दबोच लिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी।
 
विज्ञापन

6 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में दोनों पालियों की इस परीक्षा में पंजीकृत 64559 में 5513 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 40929 में 37657 ने परीक्षा दी और इस पाली में 3272 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 23634 में से 21387 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 2243 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

7 of 8
TET EXAM SHIMLA HPAS
टीईटी में मूल प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों ने जीटी रोड जाम कर विरोध जताया। रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज पर सुबह दस बजे पहुंचे अभ्यर्थियों के पास मूल प्रमाण पत्र नहीं था, जबकि वह फोटोकॉपी अपने पास रखे थे। इस वजह से उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके विरोध में अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

8 of 8
up tet exam

वाराणसी में 68 केंद्रों पर हुई टीटीई परीक्षा में गणित और मनोविज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। अभ्यर्थियों के मुताबिक नियमानुसार इंटर स्तर तक के सवाल पूछे जाने थे लेकिन कुछ सवाल इसके ऊपर की कक्षाओं के आए थे। मिर्जापुर से परीक्षा देने आए संतोष कुमार ने बताया कि गणित, मनोविज्ञान के सवाल कठिन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें