फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

उत्तर प्रदेश: बलिया में सपा नेता की गोली मारकर हत्या

Mon, 22 May 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
सुमेर सिंह - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सपा नेता सुमेर सिंह की रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से निमंत्रण देने जा रहे बहुआरा ग्राम सभा के पूर्व प्रधान व समाजवादी पार्टी के नेता सुमेर सिंह को  घात लगाकर बैठे हमलावरों ने गोली मार दिया।


हमला इतना तेज था कि 20 मीटर की दूरी पर खड़े गोपालपुर निवासी भुटेली यादव को पैर में गोली के छर्रे लग गए। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा के पूर्व ग्राम प्रधान व बर्तमान ग्रामप्रधान प्रतिनिधि सुमेर सिंह गोपालपुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में निमंत्रण देने जा रहे थे ।

बीच रास्ते में ही मोटर साइकिल पर सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी । इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी वही गाड़ी चला रहा ब्यक्ति सुरक्षित बच गया। उधर, 20 से 25 मीटर की दूरी पर खड़े गोपालपुर निवासी भुटेली को पैर में गोली का छर्रा लग गया।


कुछ देर बाद जब सूचना पाकर लालगंज चौकी प्रभारी जगदीश विश्वकर्मा अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां इकट्ठी भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया।  एडिशनल एसपी राम यज्ञ, सीओ बैरिया और कई थानों की फोर्स दो घंटे बाद पहुंची।

अधिकारियों को देख जनता उग्र हो गई और सभी को शव के पास से भगा दिया। बाद में विधायक के समझाने पर पुलिस शव के पास पहुंची। पुलिस ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। इसके बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। 

हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के विरोध में सोमवार को लालगंज बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। इलाके में चारों तरफ फोर्स ‌तैनात कर दी गई है। पीड़ित परिवार के घर पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह पहुंची और हत्यारों के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें