फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी, कैलाश खेर के गूंजेंगे सुर

Mon, 22 May 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : self
विज्ञापन
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर काशी में पं. दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित दो दिवसीय समारोह की रूपरेखा भाजपा ने तैयार की है। छोटी कटिंग के मैदान में भव्य समारोह होगा। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना के बाद संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कैलाश खेर के सुरों से इस मौके को संगीतमय बनाने की भी तैयारी है। सीएम 26 की शाम पांच बजे काशी आएंगे और 27 की दोपहर एक बजे तक उनके प्रवास करने की संभावना है।

राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता में आयोजन समिति इस समारोह को भव्यता प्रदान करने में जुटी है। कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. अशोक राय, अशोक तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जा रही हैं। इसमें केंद्र और राज्य के कई मंत्रियों के भी आने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें