सूमो सवार एसओजी ने पशु तस्कर समझकर ट्रक का पीछा शुरू कर दिया और नहीं रूकने पर अगले पहिया में गोली मार दी। गोली लगने से ट्रक के पहिए में आग लग गई, लेकिन चालक लूटपाट के भय में भागता रहा। चीनी लदे ट्रक के चालक ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। ट्रक जैसे ही बदलापुर पहुंची वहां प्रभारी निरीक्षक और 112 नंबर की पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस को देख चालक ने ट्रक रोककर आपबीती बताई। इसी बीच एसओजी भी पहुंच गई। गालीगलौज करते हुए चालक को धमकाने लगे। छानबीन हुई तो पूरी सच्चाई सामने आई। ट्रक की जांच के बाद टीम लौट गई। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि चालक बदमाशों के भय में ट्रक लेकर भगाता रहा, जिससे पुलिस टीम का शक गहरा गया था। बाद में सब स्पष्ट होने पर टीम जांच कर लौट गई।