स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल रमना में लगे एनसीसी के राष्ट्रीय एकता शिविर के चौथे दिन सोमवार को वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता हुई। छात्रा कैडेटों की खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में यूपी ने कर्नाटक निदेशालय की टीम को हरा दिया और प्रथम स्थान हासिल किया। छात्र कैडेटों की वॉलीबाल प्रतियोगिता भी हुई। सेमीफाइनल में यूपी, दिल्ली, कर्नाटक व ओडिशा निदेशालय की टीम ने जगह बनाई।
खेलकूद प्रतियोगिता से पहले कैंप कमांडेंट ब्रिगेडियर एके गोयल ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य एकता और अनुशासन है। छात्र सैनिक आगे अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर देश सेवा करेंगे। यह शिविर उनके अंदर लीडरशिप की भावना विकसित करेगा और योग्य नागरिक बनाने का कार्य करेगा। कहा कि जिस उद्देश्य ये यहां कैडेट आए हैं, उसकी पूर्ति शिविर के माध्यम से करें। संयोजन डिप्टी कैंप कमांडेंट ले. कर्नल टीएस कैरों ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ले. अंगद प्रसाद तिवारी और ले. सत्य मूर्ति ओझा रहे।