फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस यात्रियों को तोहफा: रोडवेज की एसी बसों में सफर अब और आसान, आज से 10 प्रतिशत कम हुआ किराया

Sat, 16 Dec 2023 10:35 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी से लखनऊ तक का जनरथ की दो बाई दो एसी बस का किराया 700 रुपये है, अब यात्रियों को 630 रुपये देना होगा। तीन बाई दो की एसी बस का पहले किराया
602 रुपये था, अब 542 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
जनरथ एसी बसों का कम हुआ किराया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जनरथ एसी बसों में शनिवार से यात्रियों को किराये पर दस प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। परिक्षेत्र की 35 एसी जनरथ बसों के जरिए यात्री लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज अन्य जिलों की यात्रा करते हैं।

विज्ञापन


वाराणसी से लखनऊ तक का जनरथ की दो बाई दो एसी बस का किराया 700 रुपये है, अब यात्रियों को 630 रुपये देना होगा। तीन बाई दो की एसी बस का पहले किराया 602 रुपये था, अब 542 रुपये हो गया है। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि ठंड को देखते हुए यात्री सुविधा के लिए किराये में दस प्रतिशत तक की छूट दी गई है। 28 फरवरी तक यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


जनरथ दो बाई दो की एसी बस का किराया
रूट                       पहले    अब

वाराणसी-लखनऊ      700    630
वाराणसी-कानपुर       733    660
वाराणसी-गोरखपुर     510    459
वाराणसी-प्रयागराज    289    260

जनरथ तीन बाई दो की एसी बस का किराया
रूट                       पहले   अब

वाराणसी-लखनऊ     602    542
वाराणसी-कानपुर      628    565
वाराणसी-गोरखपुर    438    394
वाराणसी-प्रयागराज   249    224

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें