फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला हादसाः रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल, हलक में अटकी यात्रियों की जान

Fri, 01 Sep 2017 06:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : demo
विज्ञापन
विंढमगंज से मिर्जापुर जा रही यात्रियों से खचाखच भरी  रोडवेज बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।  ड्राइवर ने स्टेयरिंग फेल होने पर बस को सड़क से नीचे उतार कर खेत में चला दी। जिससे बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान यह नजारा देख कर सफर कर रहे बस यात्रियों में अफरा तफरी मच गई, हालांकि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। परिचालक की सूचना पर दूसरी बस पहुंचीं। घंटों इंतजार के बाद यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके।

ड्राइवर लवकुश उपाध्याय ने बताया कि सड़क पर गड्ढों में पानी भरे होने से गहराई का अंदाजा ही नहीं लग सका। विंढमगंज से मिर्जापुर के लिए सुबह बस लेकर चला तो सब कुछ ठीक ठाक था। बस में कुल 65 यात्री सवार थे। सोनभद्र डिपो की यह बस खटारा स्थिति में थी।
विज्ञापन


 मड़िहान तहसील के पास अचानक बस स्टेरिंग फेल हो गया। जिससे उस पर सवार यात्रियों के होश उड़ गए। कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। असंतुलित बस को कुछ दूरी पर जाने के बाद चालक ने पटरी के नीचे उतरने के बाद कंट्रोल कर लिया, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।

कुछ देर के बाद आई परिवहन विभाग की दूसरी बस से यात्रियों को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुई। संयोग था कि उस वक्त सामने से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो सामने से टक्कर होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें