फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी रोडवेज ने कमाई के मामले में बनाया रिकार्ड, पहली बार हुआ इतने करोड़ का मुनाफा

Tue, 26 Jun 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बोले सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, दलालमुक्त होगा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को वाराणसी में कहा कि पहली बार उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम को 122 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इन पैसों से न केवल एक हजार बसें खरीद रहे हैं बल्कि पुराने कर्जे चुकाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री ने आरटीओ को दलालमुक्त करने की बात कही। बताया कि राज्य में एक साल में एक करोड़ लोग आरटीओ में विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं।

ऑनलाइन परमिट, ऑनलाइन लाइसेंस और ई-चालान जारी करने वाला यूपी देश का पहला राज्य बन गया है। सरकार अब ब्लॉक स्तर पर जन सेवा केंद्रों को भी मान्यता देने जा रही है। यहीं से फार्म भरवाकर लोग परमिट, लाइसेंस प्राप्त कर सकेेंगे।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में निरुद्ध निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के सवाल पर कहा कि परिवहन विभाग में स्थितियां बदली हैं। नोएडा, चंदौली, गाजियाबाद या बुंदेलखंड में तैनाती के लिए अब कोई मांग नहीं की जाती। आरटीओ को पूरी तरह दलालमुक्त किया जाएगा।

वाराणसी-नेपाल बस सेवा के सवाल पर कहा कि इसके बारे में पता करके उसे जल्द शुरू कराएंगे। शहर के अंदर परिवहन के लिए छोटी एसी बसों की सुविधा के सवाल पर कहा कि यह नगर विकास मंत्रालय के अधीन है। कहा कि गांव, गरीब, किसान यात्रियों की सुविधाओं पर मोदी और योगी सरकार का जोर है। आयुष्मान भारत के तहत हर गरीब को चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

ओवरलोड पर कार्रवाई न होने पर मंत्री नाराज

बिजली विभाग को ताकीद, ट्रिपिंग रोकने के लिए किए जाएं प्रयास - फोटो : अमर उजाला
परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले सर्किट हाउस में रोडवेज और संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। कैंट स्थित बस अड्डे को अत्याधुनिक करने और यात्री सुविधाओं के विकास के प्रस्ताव पर चर्चा की।

बताया कि शासन से जल्द इसे मंजूरी मिलेगी और बजट जारी किया जाएगा। इसके बाद संभागीय परिवहन अधिकारियों से राजस्व वसूली सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। परिवहन मंत्री ने निर्देश दिया कि कार्यालय की साफ सुधरी छवि बनाएं और दलालों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएं।

ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है, मगर जब्त वाहनों की रखने की व्यवस्था नहीं होने के चलते समस्या आ रही है।

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिया कि नगर निगम के सहयोग से स्थान लेकर वाहनों को वहां खड़ा कराया जाए। वहीं, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में ट्रिपिंग रोकने के निर्देश दिए।

कहा कि वाराणसी में बिजली ट्रिपिंग की वजह से लोगों की समस्या आ रही है। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड होने की वजह से ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें