नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट के फैसला पर उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला जो भी फैसला आया है सरकार उस पर गहनता से विचार करेगी। आगे क्या करना है इस पर शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा। जितिन प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
लोक निर्माण (PWD minister) मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) आज वाराणसी दौरे पर आए हैं। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी की तुलना श्रीराम से किए जाने से जुड़े सवाल पर कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, 'उनके बारे में क्या बताएं, उनको नंबर बढ़ाने हैं। इसकी वजह से वो ऐसा बात बोल रहे हैं।'
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट के फैसला पर उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला जो भी फैसला आया है सरकार उस पर गहनता से विचार करेगी। आगे क्या करना है इस पर शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा। जितिन प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मंत्री जितिन प्रसाद काल भैरव मंदिर जाएंगे फिर शाम में गंगा आरती देखेंगे। कल विश्वनाथ मंदिर दर्शन करेंगे।