फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी दौरे पर आएंगे डिप्टी सीएम: सेवापुरी-चिरईगांव और आराजीलाइन में लगाएंगे चौपाल, तैयारियां तेज

Tue, 27 Dec 2022 03:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डिप्टी सीएम जिले के तीन गांवों जिसमें सेवापुरी के पुरे, चिरईगांव के उमरहां और आराजीलाइन के बभनियांव गांव में जाएंगे। डीडीओ विजय कुमार ने डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का सोमवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का 30 दिसंबर को वाराणसी दौरा प्रस्तावित है। डिप्टी सीएम जिले के तीन गांवों जिसमें सेवापुरी के पुरे, चिरईगांव के उमरहां और आराजीलाइन के बभनियांव गांव में जाएंगे। डीडीओ विजय कुमार ने डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का सोमवार को निरीक्षण किया।

विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम तीनों गांवों में चौपाल लगाएंगे। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत करेंगे। उनके आगमन को लेकर हो रही तैयारियों का निरीक्षण करने सोमवार को जिला विकास अधिकारी विजय कुमार ने पुरेे गांव का निरीक्षण किया। डीडीओ ने सेवापुरी के खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह के साथ गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में जगह जगह बिजली के तार लटकते मिले। पाइपलाइन लीकेज होने के कारण सड़कों पर पानी बह रहा था। डीडीओे ने इसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम गांव में चौपाल लगाएंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें