फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: 'संत समाज सुरक्षित नहीं', शंकराचार्य ने सरकार पर किया तंज; कहा- गौ हत्या पर नाकाम है भाजपा

Fri, 08 May 2026 05:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हम किसी दल या पार्टी की बात नहीं करते हैं, हमारा केवल एक उद्देश्य है कि जो गौ रक्षा के लिए कार्य करेगा, हम उसके साथ हैं। प्रदेश में गौ हत्या रोकने और धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए जनता को खुलकर आगे आने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics News: 81 दिवसीय यात्रा पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शुक्रवार को मऊ पहुंचे, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान वह विभिन्न स्थानों से होते हुए सुबह करीब 11 बजे मधुबन पहुंचे।

विज्ञापन




मधुबन पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों, संत समाज और विभिन्न दलों के नेताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गौ हत्या रोकने और धर्म-संस्कृति की रक्षा के नाम पर केवल दिखावा कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार स्वयं को संतों की हितैषी बताती है, लेकिन आज संत समाज अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

सरकार पर किया सियासी तंज

उन्होंने कहा कि साधु-संतों के साथ केवल राजनीतिक प्रदर्शन किया जा रहा है और उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा किसी राजनीतिक दल या पार्टी के समर्थन के लिए नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य गौ रक्षा और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए जनजागरण करना है।

शंकराचार्य ने कहा कि जो भी गौ रक्षा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करेगा, वह उसके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रदेश में गौ हत्या रोकने और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए जनता को खुलकर आगे आना होगा।

कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, रामायण यादव, गुड्डू चौधरी, राजेंद्र मिश्रा, विजय शंकर यादव, चंद्रमणि यादव, राजकुमार यादव, शैलेश यादव और विजय यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें