फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: दानिश आजाद अंसारी ने कहा- वक्फ की संपत्तियों का हो बेहतर रखरखाव, जल्द लगेगा रोजगार मेला

Sun, 10 May 2026 03:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: कासिमाबाद पहुंचने पर दानिश आजाद अंसारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद लोगों के लिए लाभकारी बताते हुए कार्यकर्ताओं से योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics: बलिया से लखनऊ जाते समय शनिवार देर शाम कासिमाबाद क्षेत्र के धरवार कला स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे ओवरब्रिज के पास अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग युवाओं के विकास, बेहतर शिक्षा, रोजगार और समाज की मुख्यधारा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही वक्फ संपत्तियों के बेहतर रखरखाव की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। मंत्री ने दावा किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों तक पहुंच रहा है और राशन, आवास, स्वास्थ्य, बिजली तथा सड़क जैसी सुविधाएं हर वर्ग को मिल रही हैं।

राज्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में जल्द ही रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मदरसा शिक्षा को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

धरवार कला के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के एप्रोच मार्ग निर्माण की स्थानीय मांग पर उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और इसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के सेवक हैं और जनहित से जुड़े कार्यों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर अभिजीत सिंह, मुख्तार अंसारी, अब्दुल अंसारी, अनूप पांडे, शिवम सिंह, अबूजर अब्बास, बाबर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें