भूपेश बघेल ने कहा कि आज पूरा विपक्ष एक सुर में विशेष संसद सत्र की मांग कर रहा है, लेकिन भाजपा पूरी तरह से खामोश है। इससे स्पष्ट है कि सरकार जवाब देने से बच रही है। बिहार की वोटर लिस्ट विवाद पर उन्होंने निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग को किसी की राष्ट्रीयता तय करने का अधिकार नहीं है। जब चुनाव में महज एक महीना बचा है, तो आम नागरिक कैसे जन्म प्रमाण पत्र लेकर आएगा? यह जनता पर अनावश्यक बोझ डालने जैसा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा निर्वाचन आयोग के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करना चाहती है और नीतीश कुमार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर बोलते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य से अभी नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं और एनआईए ने अब तक स्पष्ट नहीं किया कि कितनों पर मुकदमा चला और कितनी गिरफ्तारियां हुईं।