Varanasi News : महाकुंभ को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विवादित बयान दिया था। इसी को लेकर हिन्दूवादी संगठनों के लोग आपत्ति जता रहे हैं। हिन्दूवादी नेता अरुण पाठक ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।
महाकुंभ में जाने वालों के खिलाफ चंद्रशेखर आजाद 'रावण' के बयान पर विश्व हिन्द सेना और अखिल भारत हिन्दू महासभा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अरुण पाठक ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। हिन्दूवादी नेता ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को गंगा और महाकुंभ जैसे आयोजनों से दूरी बना लेनी चाहिए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया एक्स पर अरुण पाठक ने पोस्ट किया कि अभी पहली बार किसी तरह सांसद बन गए तो इतना नहीं बोलना चाहिए कि मटिया पलेट हो जाए। एक कहावत है कनक कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय...। अभी रावण का नशा भाग से भी ज्यादा है।
उन्होंने सवाल किया कि बाबा साहेब आंबेडकर ने क्या सभी समर्थकों को यह अधिकार दे दिया था कि सनातनियों के खिलाफ कुछ भी बोल दें। सर्व समाज का सपना क्या इसी तरह साकार होगा? सनातन को मिटाने का सपना देखने वालों से जनता को सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसे लोग सत्ता की कुर्सी पाते ही सिर्फ अपने फायदे के लिए काम करते हैं।