फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया : नहर में मिली लापता की लाश, दो दिन से हो रही थी तलाश; बिलख पड़ा परिवार

Wed, 15 Jan 2025 08:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News : नहर में लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर सदर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
लाश के पास बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली के मधुपुर गांव निवासी पप्पू (40) का शव बुधवार को नारायणपुर से निकली गंगा नहर में मिला। पप्पू दो दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन




वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। दो बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी पप्पू बीते 13 जनवरी को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि पप्पू का शव नहर में उतरा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी जमीला और पुत्री नसीमा सैरून और जूही के साथ चार वर्षीय पुत्र साहिल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पप्पू ही परिवार का सहारा था। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ी हो गई है। वहीं, सदर कोतवाली प्रभारी शरद चंद्र गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें