फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता संग दुर्व्यवहार मामले में एसओ और तीन सिपाही पर गिरी गाज

Fri, 06 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा नेता राजीव मोहन चौधरी व उनके पुत्र उत्कर्ष राय चौधरी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में बलिया एसपी ने एसओ व तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। इस प्रकरण को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन


बता दें कि दो जुलाई की शाम बलिया के तिखमपुर स्थित पालीटेक्निक स्कूल के पास बांसडीहरोड पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान भाजपा के प्रांतीय परिषद के सदस्य राजीव मोहन चौधरी के पुत्र उत्कर्ष राय चौधरी गांव से बाइक द्वारा जिला मुख्यालय आ रहे थे।

तभी पुलिस ने रोक लिया और कागजात मांगे। उत्कर्ष ने कागजात की छायाप्रति दिखाई लेकिन एसओ द्वारा मूल कापी मांगी गई। युवक ने बताया कि मैं भाजपा के प्रांतीय परिषद के सदस्य का पुत्र हूं। बावजूद इसके एसओ ने युवक की एक न सुनी।

 

इसके बाद युवक ने अपने पिता को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पिता राजीव मोहन कागजात लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां कागजात दिखाने के बाद युवक ने पुलिस पर घूस लेने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर एसओ से कहासुनी हो गई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लॉकअप में डालने पर बिगड़ी बात

- फोटो : अमर उजाला
तत्पश्चात एसओ पिता-पुत्र को थाने लेकर चले गए और लॉकअप में बंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के फोन करने पर एसओ ने पिता-पुत्र को छोड़ा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने एसओ पर खुद के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव से शिकायत की थी।

इस प्रकरण की जांच बांसडीह सीओ टीएन दुबे ने किया। इसके बाद एसपी ने बांसडीह एसओ सत्येंद्र राय, कांस्टेबल अखिलेश यादव, रणजीत सिंह व अभिषेक मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें