फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में सपा के पूर्व पार्षद के बेटे को दरोगा ने पीटा

Mon, 16 Jul 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार की शाम सपा के पूर्व पार्षद के बेटे को दरोगा ने पीट दिया। आरोप है कि कस्तूरबा नगर में बाइक का कागज न दे पाने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद शंकर विशनानी के बेटे यश को सरेराह कई थप्पड़ मारा और गालियां दी।
विज्ञापन


घटना के संबंध में शंकर विशनानी ने सिगरा थानाध्यक्ष, सीओ चेतगंज और एसपी सिटी को फोन कर शिकायत की। साथ ही, सिगरा थाने में दरोगा इंदुकांत पांडेय  के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि दरोगा पर कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

सिगरा वार्ड के पूर्व पार्षद शंकर विशनानी ने बताया कि उनका बेटा यश दवा का काम सीखने के लिए क्षेत्र के ही एक मेडिकल स्टोर पर जाता है। शाम के समय काम से खाली होकर यश कस्तूरबा नगर में बाइक खड़ा कर मोबाइल से बात कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान सिगरा थाना के दरोगा इंदुकांत पांडेय ने यश से बाइक का कागज मांगा तो उसने बताया कि नहीं है और पास में ही घर है। यश के साथ गालीगलौज करते हुए दरोगा ने उसे आठ-दस थप्पड़ मारा और कहा कि नेतागीरी कराते हो।

शंकर ने कहा कि बाइक का कागज न देने पर पुलिस को पीटने का अधिकार भला कहां से मिल गया। दरोगा डांट देते या चालान काट देते। वहीं, प्रकरण की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने शंकर को जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मंगलवार को अपने कार्यालय बुलाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें