फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के मोबाइल पर कॉल कर यूपी पुलिस का सिपाही करता था गंदी गंदी बात, हुआ यह अंजाम

Wed, 13 Sep 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
महिला के साथ फोन पर अभद्रता करना चंदौली जिले के सकलडीहा थाने में तैनात सिपाही मुकेश कुमार यादव को भारी पड़ गया। एसपी ने शिकायत मिलने पर  मंगलवार को उसे निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की जांच एएसपी आपरेशन को सौंपी है। 
विज्ञापन


सकलडीहा थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी संतोष कुमार सिंह के मोबाइल पर फोन कर सकलडीहा थाने में तैनात सिपाही की शिकायत की। आरोप लगाया कि कुछ दिनों पूर्व वह मां के साथ नई बाजार स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक गई थी।

उस दौरान बैंक की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही उसे  घूरकर देख रहा था। महिला ने कागजात बैंक के अधिकारी को दिया था। उसी दौरान सिपाही ने महिला का मोबाइल नंबर नोट कर लिया था। इसके बाद सिपाही ने उसके मोबाइल पर फोन कर अमर्यादित भाषा में बात की।
विज्ञापन


मना करने पर भी सिपाही नहीं माना और बार-बार फोन करता रहा। एसपी ने सिपाही मुकेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और एएसपी नक्सल वीरेंद्र यादव को प्रकरण की जांच सौंप दी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि जांच आख्या मिलने के बाद यदि दोष सिद्ध हुआ तो आरक्षी के विरुद्घ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें