फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे के सामने दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सेंट्रल जेल रोड स्थित सनबीम स्कूल वरुणा में संदिग्ध हाल में छत से गिरकर छात्र प्रशांत पांडेय की मौत की घटना की तफ्तीश में तेजी आ गई है। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कैंट के कार्यालय में स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा मिश्रा, एक शिक्षिका और सुरक्षा अधिकारी का कैमरे के सामने बयान दर्ज किया गया। इस दौरान तीनों से पुलिस ने घंटों पूछताछ की और घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जानकारी ली। उधर, प्रशांत के पिता सहायक अभियोजन अधिकारी प्रजेश कुमार पांडेय अपने पैतृक गांव से शहर लौट आए हैं। पुलिस उनका भी बयान दर्ज करने पहुंची थी लेकिन बेटे की मौत से बुरी तरह टूट चुके प्रजेश बयान दर्ज करा पाने की स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन

बीते 24 अगस्त को सनबीम स्कूल वरुणा की हॉस्टल बिल्डिंग से संदिग्ध हाल में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 12वीं के छात्र प्रशांत पांडेय की उपचार के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई थी। घटना को लेकर प्रशांत केे पिता सहायक अभियोजन अधिकारी प्रजेश कुमार पांडेय की तहरीर पर शिवपुर थाने में सनबीम स्कूल वरुणा प्रबंधन और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में जुटी पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकार्डर (डीवीआर) कब्जे में लिया। स्कूल के कर्मचारियों से पूछताछ की और फिर उसके बाद जांच जहां की तहां ठहर गई। इस बारे में क्षेत्राधिकारी कैंट राकेश कुमार नायक ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही घटना की गुत्थी सुलझेगी और सही खुलासा होगा।
वायरल मैसेज और दोस्तों का बयान भी अहम
क्षेत्राधिकारी कैंट ने बताया कि प्रशांत की मौत के बाद उसके दोस्तों ने वाट्सएप पर घटना के संबंध में कई संदेश एक-दूसरे को भेजे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उन संदेशों पर भी गौर किया जा रहा है। प्रशांत के दोस्तों से मिली जानकारी भी इस मामले में बेहद अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें