महिला शिक्षामित्र से रोडवेज की बस में छेड़खानी करने वाले सिपाही स्वामीनाथ यादव को आजमगढ़ एसपी रविशंकर छवि ने शनिवार को निलंबित कर दिया। सीओ लालगंज की रिपोर्ट पर हुई इस कार्रवाई में सिपाही दोषी पाया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
लालगंज तहसील क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात महिला शिक्षामित्र 29 सितंबर की दोपहर 1.40 बजे देवगांव तिराहे से रोडवेज की बस में बैठकर बिंद्राबाजार जा रही थी।देवगांव कोतवाली में डायल 100 में तैनात बलिया निवासी सिपाही स्वामीनाथ यादव भी कोतवाली मोड़ से बस में चढ़ा। उसके साथ एक होमगार्ड भी था।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेंमो
बस में कई सीटें खाली होने के बाद भी स्वामीनाथ शिक्षामित्र की सीट पर बैठ गया और छेड़खानी करने लगा। महिला ने उसे मना किया, लेकिन उसके न मानने पर वह दूसरी सीट पर बैठ गई। इस पर स्वामीनाथ उसे तरह-तरह की धमकी देने लगा।
4 of 5
सस्पेंड
महिला शिक्षा मित्र ने तीन अक्तूबर को इसकी शिकायत एसपी से की थी। मामले की जांच कर रहे सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने दोनों पक्षों का बयान दर्जकर अपनी जांच रिपोर्ट शुक्रवार की देर शाम एसपी के यहां भेज दी।
शनिवार को एसपी ने सिपाही स्वामीनाथ यादव को निलंबित कर दिया। एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि सीओ की जांच में सिपाही दोषी पाया गया। इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया।