फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के नकली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

Thu, 29 Mar 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में पुलिस ने बुधवार की शाम जाली नोटों का धंधा करने वाले दो लोगों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने तकरीबन छह लाख से अधिक रुपये बरामद किए। इनमें पांच लाख से अधिक के नोट नकली हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वोटर आईडी भी मिली है। दोनों आरोपी आजमगढ़ निवासी हैं। 
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर जौनपुप पुलिस ने शाहगंज- फैजाबाद मार्ग के दादरपुल के पास से दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस को इनके पास से तीन बैग में छह लाख से अधिक रुपये मिले। इनमें पांच लाख से अधिक के नकली नोट हैं।

नकली नोट एक ही सीरीज के 500, 50, 20 के हैं। आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, दर्जनभर से अधिक सिमकार्ड, कई लोगों के पैनकार्ड, वोटर आईडी भी मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की छह टीम अन्य जिलों में छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने वाराणसी, कानपुर, देवरिया, लखनऊ, जौनपुर के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश आदि प्रांतों में नेटवर्क बनाया है। यहां ये करोड़ों का हर महीने धंधा करते रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह धंधा दो वर्षों से चल रहा था।

बताया जाता है कि जालसाज शिकार की तलाश में लगे रहते थे। जहां अपने शिकार को एक लिफाफा देते थे। उसमें एक ही सीरीज के दो नोट रहते थे। लिफाफे में रखे पत्र में बताया जाता था कि 50 हजार देने पर एक लाख मिलेगा और एक लाख देने पर तीन लाख के नोट मिलेंगे।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी केके चौधरी का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। लाखों की बरामदगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें