आजमगढ़, मिर्जापुर और वाराणसी मंडल के दस जिलों में 213 थाने हैं। इनमें से 16 में ही मुकदमे दर्ज किए गए। हत्या, लूट, दुष्कर्म और डकैती का एक भी मामला नहीं दर्ज हुआ। ज्यादातर मुकदमे मारपीट, शांतिभंग और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान से जुड़े हैं। गुड वर्क भी लिखे गए हैं।
वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ और आरोपी की गिरफ्तारी का पहला मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक, नए कानून का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अब ऑनलाइन एफआईआर की सुविधा भी उपलब्ध है। तहरीर के आधार पर ही नए कानून और उसके प्रावधानों के हिसाब से मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। अभी जानकारी की कमी है।