यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी पदों के लिए 15-16 अक्टूबर को यूपी पेट (UP PET 2022) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत रेलवे स्टेशनों पर परीक्षा देने जाने वाले छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रेलवे प्रशासन ने पीईटी परीक्षार्थियों के वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि गाड़ी संख्या 04265 आज रात 10 बजे रवाना की जाएगी। यह ट्रेन प्रतापगढ़ और रायबरेली होते हुए लखनऊ तक जाएगी।
दिनांक 15.10.22 को 18:00 बजे गाड़ी संख्या 05110 देवरिया सदर से वाराणसी सिटी के लिए परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी । यह परीक्षा विशेष गाड़ी सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए 23:00 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
- दिनांक 15.10.22 को 23:30 बजे गाड़ी संख्या 05109 वाराणसी सिटी से देवरिया सदर के लिये परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। यह परीक्षा विशेष गाड़ी सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए दिनांक 16.10.22 को 08:30 बजे देवरिया सदर पहुंचेगी।
- दिनांक 15.10.22 को 19:00 बजे गाड़ी संख्या 05158 वाराणसी सिटी से बलिया के लिये परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। यह परीक्षा विशेष गाड़ी सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए दिनांक 15.10.22 को 22:45 बजे बलिया पहुंचेगी।
- दिनांक 15.10.22 को 23:30 बजे गाड़ी संख्या 05130 वाराणसी सिटी से गोरखपुर के लिए परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। यह परीक्षा विशेष गाड़ी अपने मार्ग में सभी स्टेशनों पर रुकते हुए दिनांक 16.10.22 को 05:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- दिनांक 15.10.22 को 23:30 बजे गाड़ी संख्या 05161 बलिया से प्रयागराज रामबाग के लिए परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। यह परीक्षा विशेष गाड़ी सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए दिनांक 16.10.22 को 07:15 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।