फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PET 2022: वाराणसी में गिरफ्तार सॉल्वरों को भेजा गया जेल, 60 हजार रुपये की लालच में बने थे मुन्ना भाई

Sun, 16 Oct 2022 09:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के दौरान वाराणसी में शनिवार को दो सॉल्वर गिरफ्तार हुए थे। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि सॉल्वर गिरोह का मास्टरमाइंड पटना का रहने वाला है।
विज्ञापन
रामेश्वर स्थित केंद्र से गिरफ्तार चंदन महतो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित  प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में गिरफ्तार दोनों सॉल्वरों को रविवार को जेल भेजा गया। वाराणसी पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि सॉल्वर गिरोह का मास्टरमाइंड पटना का रहने वाला है। वह कोचिंग चलाता है। उसके संपर्क में छात्र-छात्राओं की लंबी टीम है। उसी के नेटवर्क में रहने वालों ने इन्हीं दो साल्वरों को सेट किया था। उसके निशाने पर मध्यम वर्गीय परिवार के छात्र रहते हैं, ताकि उन्हें लालच देकर आसानी से सॉल्वर बनवाया जा सके।  

विज्ञापन


रामेश्वर स्थित केंद्र से गिरफ्तार चंदन महतो ने जंसा पुलिस को बताया कि 60 हजार में सौदा तय हुआ था। पटना स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई के दौरान एक युवक के कहने पर रणजीत बन परीक्षा देने पहुंचा था। एडवांस में दस हजार मिला था और परीक्षा के बाद 50 हजार रुपये मिलना था।

पुलिस ने उसके व्हाट्सएप चैट और बैंक ट्रांजेक्शन का विवरण लेकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर, जेपी मेहता इंटर कॉलेज से गिरफ्तार सॉल्वर धीरज कुमार ने कैंट पुलिस को बताया कि वह पटना स्थित महेंद्रू चौधरी निकेतन में कोचिंग करता है। वहीं, पर एक युवक ने मुझे आइडिया दिया कि एक परीक्षा देने पर 50 से 60 हजार रुपये आसानी से आ जाएंगे।

विज्ञापन

उसी के कहने पर देवरिया के तेलिया कला निवासी धीरेंद्र साहनी की जगह पर परीक्षा देने आया था। शनिवार को जंसा पुलिस ने रामेश्वर स्थित युगल किशोर इंटर कॉलेज से चंदन महतो को और कैंट पुलिस ने जेपी मेहता इंटर कालेज से धीरज कुमार को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

केंद्रों पर रही अधिक सतर्कता, 70 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल 

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में पहले दिन शनिवार को मुन्ना भाई मिलने की घटना के बाद दूसरे दिन रविवार को अधिक सतर्कता रही। केंद्रों के बाहर तलाशी, पूछताछ के बाद अंदर कमरे में भी विशेष निगरानी की गई। 

दूसरे दिन भी 50 केंद्रों पर 70 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि दो पाली में हुई परीक्षा की पहली पाली में पंजीकृत 29017 अभ्यर्थियों में से 20363 यानी 70.17 प्रतिशत उपस्थिति रही। दूसरी पाली में 20688 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इधर परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों के बाहर भी अभ्यर्थियों की भीड़ रही। हर कोई एक दूसरे से परीक्षा में पूछे गए सवालों के बारे में चर्चा करता रहा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें