होली बाद पंचायत चुनाव के लिए खरीदे गए 4059 फार्म
होली के बाद एलटी कालेज और आठों ब्लॉकों से नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार को 4059 फार्म खरीदे गए। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि 198 जिला पंचायत सदस्य के लिए फार्म खरीदे गए। इसके अलावा प्रधान पद के लिए 2146 फार्म बेचे गए। बीडीसी के लिए 1229 फार्म खरीदे गए हैं। इनके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 486 फार्म खरीदे गए हैं। काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय पर तीन काउंटरों से प्रधान पद के लिए 150, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 72 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 82 फार्म खरीदे गए। वहीं दाखिले में लगने वाले प्रपत्रो की जानकारी के लिए परेशान रहे। चिरईगांव ब्लॉक में ग्रामपंचायत सदस्य पद के लिए 36, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए156 और ग्राम प्रधान पद के लिए 248 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
अदेय प्रमाण पत्र के लिए पैसा लेने का लगाया आरोप
पंचायत चुनाव के लिए अदेय प्रमाण पत्र के लिए पैसा लेने का आरोप दावेदार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की देयता शुल्क की सूची चस्पा नहीं है। न ही अदेय प्रमाण पत्र पर शुल्क अंकित है। अदेय प्रमाण पत्र ब्लॉक पर लेने आई शीला, मालती ने अदेय प्रमाण पत्र के लिए दो सौ रुपये देने का आरोप लगाया। इसी प्रकार छितौना के गणेश गुप्ता, शकीला बेगम ने डेढ़ सौ रुपये देने का आरोप लगाया। इस बारे में बीडीओ चिरईगांव मीनाक्षी पांडेय ने कहा कि अदेय प्रमाण पत्र के लिए किसी प्रकार का पैसा नहीं लिया जा रहा है। न ही किसी ने शिकायत की है।
होली मिलन वाली खबर के लिए जोड़
चोलापुर के दानगंज में होली मिलन का सिलसिला शुरू है। होली मिलन के बहाने दावेदार अपना समीकरण बनाने में जुट गए हैं। नियार डीह, रजला, अजगरा, बेला, पहाड़पुर, महमूदपुर, रूपचंदपुर, भदवा, जगदीशपुर, धरसौना, चोलापुर में होली मिलन कार्यक्रम में खाने पीने का दौर चला।