फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव : परिणाम आने के साथ ही शिकायतों का दौर शुरू, चुनाव आयोग ने पत्र जारी कर ये कहा

Tue, 04 May 2021 05:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 सक्षम न्यायालय में याचिका दायर कर चुनाव को दे सकते हैं चुनौती
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के परिणाम के साथ ही शिकायतों का दौर शुरू हो गया। आरओ से लेकर चुनाव आयोग तक से शिकायत की जा रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने पत्र जारी कर कहा है कि सक्षम न्यायालय में चुनाव याचिका दायर कर चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राजाराम वर्मा के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त लाल बिहारी का पत्र आया है। पत्र के अनुसार मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही आयोग का अधिकार खत्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर चुनौती दे सकते हैं। जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी पद के लिए चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका जिला जज के यहां दायर कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें