फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav Voting: वाराणसी में मतदान से पहले बारिश, कई जगहों पर ईवीएम नहीं हुए चालू, बुलाने पड़े विशेषज्ञ

Thu, 04 May 2023 07:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में मतदान से पहले ही बारिश शुरू हो गई। दनियालपुर में ईवीएम चालू नहीं होने से सेक्टर मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया। उन्होंने विशेषज्ञ की मदद से ईवीएम चालू करवाएं। 
विज्ञापन
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। वाराणसी में कई जगह सात बजे के बाद शुरू हुआ मतदान। मतदान से पहले ही वाराणसी में बारिश शुरू हो गई। दनियालपुर में ईवीएम चालू नहीं होने से सेक्टर मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया। उन्होंने विशेषज्ञ की मदद से ईवीएम चालू करवाएं। इसी प्रकार का कमच्छा में ईवीएम की बैटरी लो होने से मतदान समय से शुरू नहीं हो सका। बैटरी बदल के साथ बजे के बाद मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Rain in varanasi: वाराणसी में निकाय चुनाव के मतदान से पहले बारिश, मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन

बता दें कि यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान में गुरुवार को वाराणसी मंडल (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर) में वोट डाले जा रहे हैं।वाराणसी मंडल के 24.37 लाख 278 मतदाता वोट करेंगे। बता दें कि वाराणसी नगर निगम में मेयर पद के 11 और पार्षद पद के 637 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह वाराणसी की गंगापुर सहित चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर के 236 नगर पंचायत व पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें