Prayagraj News : निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
वाहनों के अधिग्रहण की सूचना हुई जारी
निकाय चुनाव के मद्देनजर वाहनों के अधिग्रहण की सूचना बुधवार को जारी कर दी गई है। सूचना दी गई गाड़ियों का अधिग्रहण कर चुनाव कार्य में उनका उपयोग किया जाएगा। करीब एक हजार वाहनों के अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी किया गया है। इन वाहनों का उपयोग चुनाव आयोग की टीमों के लिए के लिए किया जाएगा। इसके अलावा मतदान आदि के दौरान भी इन वाहनों का उपयोग होगा।
हथियारों को भी जमा कराया गया
जिले में 16 हजार से ज्यादा असलहा धारकों को हथियार जमा कराने का भी नोटिस जारी कर दिया गया है। इसमें बैंक ड्यूटी, सिक्योरिटी गार्ड और संस्थानों की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को हथियार जमा करने की छूट दी जाएगी। इसके अलावा जान-माल की सुरक्षा का हवाला देने वालों को भी हथियार जमा करने के नियम से बाहर रखा जाएगा। मगर, इसके लिए उन्हें निर्धारित माध्यम से सूचना देकर अनुमति लेनी होगी।
एक नजर में
वाराणसी नगर निगम
मेयर पद के प्रत्याशी- 11
100 वार्ड में पार्षद प्रत्याशी- 690
गंगापुर नगर पंचायत
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी- 4
10 सभासद के लिए प्रत्याशी- 30