नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी। नाम वापसी 20 अप्रैल और चुनाव चिह्न 21 अप्रैल को आवंटित किए जाएंगे। वाराणसी में पहले चरण के दौरान चार मई को वोट डाले जाएंगे। 13 मई को मतगणना होगी।
अपना दल कमेरावादी ने हरीश मिश्रा को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के निर्देश पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
नगर निकाय चुनाव के लिए विकास भवन के कक्ष संख्या 112 में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके प्रभारी अधिकारी अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति ( 9454417031) हैं। उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी ( 9918559922) बनाया गया है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0542-2990588 और ईमेल आईडी controlroomvns2023@gmail.com है। इन नंबरों पर निकाय चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। ब्यूरो