फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव की कमान संभालने बनारस पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सीएम योगी भी आएंगे

Wed, 26 Apr 2023 09:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गुरुवार सुबह 10 बजे से रोहनिया कार्यालय पर वाराणसी कमिश्नरी के सभी जिलों के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी, सांसद एवं विधायकों की आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल की सियासी राजधानी वाराणसी में निकाय चुनाव की कमान संभालने को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने डेरा डाल दिया है। वे काशी को ही केंद्र बनाकर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में सियासी नब्ज टटोलने के लिए दौरा करेंगे। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में आयोजित अलग-अलग दो बैठकों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


चुनावी महासमर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां तीन दिन में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के विभिन्न कार्यक्रम भी काशी में प्रस्तावित हैं। 
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गुरुवार सुबह 10 बजे से रोहनिया कार्यालय पर बैठक करेंगे।

इसमें वाराणसी कमिश्नरी के सभी जिलों के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी, जिला निकाय संयोजक व प्रभारी, नगर पालिका व नगर पंचायतों के संयोजक व प्रभारी तथा सांसद एवं विधायकों की आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सपा विधायक लकी यादव के घर विवाद का सच क्या है? पुलिस ने जांच के लिए मांगा सीसीटीवी फुटेज

इस दौरान वे निकाय चुनाव पर बिंदुवार चर्चा करते हुए अब तक की तैयारियों की जानकारी लेंगे। क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि दूसरी बैठक निकाय चुनाव संचालन समिति की होगी, जिसमें चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्य महानगर के मंडल अध्यक्ष, नगर निगम चुनाव के वार्ड संयोजक, सांसद एवं विधायक भाग लेंगे। 

सपा नेता ने ली भाजपा की सदस्यता

समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ली। काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि रोहनिया विधानसभा के सुजाबाद-डोमरी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा की उपस्थिति में सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 28 अप्रैल को मंडुआडीह स्थित विश्वनाथ गार्डेन में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित हास्पिटल में डाक्टरों से मुलाकात कर विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें