फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: वाराणसी में BJP के अशोक, सपा के ओमप्रकाश समेत 8 उम्मीदवारों ने भरा मेयर पद का पर्चा

Mon, 17 Apr 2023 05:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन वाराणसी में सोमवार को कुल आठ उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। आखिरी दिन होने से नगर निगम के पांचों जोनल कार्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की भीड़ रही। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन वाराणसी में सोमवार को कुल 8 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी व एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार को नामांकन पत्र सौंपे।

विज्ञापन


सोमवार को पर्चा दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा से अशोक तिवारी, सपा से डॉ. ओमप्रकाश सिंह, बसपा से सुभाष चंद्र मांझी और आम आदमी पार्टी से शारदा टंडन समेत निर्दलीय ओमप्रकाश चौरसिया, दीपक लाल अस्थाना, वीरेंद्र कुमार गुप्ता और रामजी चौरसिया शामिल हैं।

वाराणसी में मेयर पद के लिए अब तक कुल 12 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। वहीं, आखिरी दिन होने से नगर निगम के पांचों जोनल कार्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की भीड़ रही। उधर, पार्षद पद पर कई वार्डों में टिकट वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर हंगामा किया।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में पार्षद टिकट वितरण के बाद सपा में हंगामा, नेताओं के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पार्षद पद के टिकट को लेकर सपा में घमासान

पार्षद पद के टिकट को लेकर सपा में घमासान मचा है। सपा नेताओं की आपसी बहस और तू-तूू मैं-मैं का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें महानगर अध्यक्ष दिलीप डे के साथ कार्यकर्ताओं की जमकर बहस दिख रही है। सपा नेता पूजा यादव, अशफाक डब्ल्यू सहित कई नेताओं से कहासुनी भी हुई। जिनका टिकट कटा उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं से पैसे लेकर टिकट दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें