फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: वाराणसी में मेयर पद पर कांग्रेस के अनिल और अपना दल (क) के हरीश ने भरा पर्चा

Sun, 16 Apr 2023 10:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में रविवार को मेयर पद पर कांग्रेस से अनिल श्रीवास्तव और अपना दल कमेरावादी से हरीश मिश्रा ने पर्चा भरा। सपा और भाजपा प्रत्याशी सोमवार को नामांकन करेंगे। 
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी निकाय चुनाव में नामांकन के छठवें दिन दो मेयर और पार्षद पद के लिए 146 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। निगम में मेयर पद के लिए नौ और 125 पार्षद पद के लिए पर्चे खरीदे गए। मेयर पद पर कांग्रेस से अनिल श्रीवास्तव और अपना दल कमेरावादी से हरीश मिश्रा ने पर्चा भरा।

विज्ञापन


गंगापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ जबकि सदस्य पद पर वार्ड नंबर 10 सुभाष नगर से एक नामांकन हुआ। यहां अध्यक्ष पद पर एक भी पर्चे नहीं बिके जबकि सदस्य पद पर पांच पर्चे बिके। एडीएम प्रशासन कोर्ट में  मेयर पद के लिए कांग्रेस से अनिल श्रीवास्तव ने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया।

करोड़पति हैं कांग्रेस उम्मीदवार

शपथ पत्र के अनुसार माधोपुर निवासी अनिल के पास स्वयं और पत्नी का मिलाकर कुल दो करोड़ 44 लाख 96 हजार 938 रुपये की चल संपत्ति है। इसी प्रकार स्वयं और पत्नी का मिलाकर 7.97 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसके अलावा 1 करोड़ चार लाख 23 हजार 731 रुपये की देनदारी है। इसी प्रकार अपना दल कमेरावादी से हरीश मिश्रा ने पर्चा भरा है।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में अशोक तिवारी को BJP ने बनाया मेयर पद का प्रत्याशी, जानिए इनके बारे में

विज्ञापन

शपथ पत्र के अनुसार लल्लापुरा निवासी हरीश केपास स्वयं और पत्नी का मिलाकर चल संपत्ति साढ़े पांच लाख रुपये है। इन पर पांच मुकदमे लंबित हैं। आपत्तिजनक टिप्पणी, बगैर अनुमति जुलूस निकालने से जुड़े मामले हैं। इनके अलावा सुभासपा के आनंद कुमार तिवारी ने दूसरे सेट का नामांकन जमा कराया। बीते शनिवार को इन्होंने पहले सेट में नामांकन किया था।

अब तक मेयर के चार और पार्षद के कुल 172 पर्चे दाखिल

सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। दशाश्वमेध, आदमपुर, वरुणापार, भेलूपुर, कोतवाली जोन में नामांकन फार्म लेने और नोड्यूज के लिए भीड़ रही। पांचोंं जोन कार्यालय में पार्षद पद केलिए 146 नामांकन हुए हैं। मेयर पद पर अब तक कुल चार नामांकन, पार्षद पद पर कुल 172 नामांकन हुए हैं। गंगापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं हुए जबकि सदस्य पद पर एक नामांकन हुआ है।
विज्ञापन

नामांकन का अंतिम दिन आज

नामांकन करने वालों के लिए सोमवार को दिन में तीन बजे तक का मौका है। समय बीतने के बाद नामांकन अब नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन की तारीख तय की गई है। 18 को नामांकन पत्रों की जांच, 20 को नाम वापसी, 21 को चुनाव चिह्नï आवंटन, चार मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें