इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि अब तक की जांच में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उस दिन महिला की मौजूदगी भी साफ नहीं हो सकी है। जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख का कहना है कि उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। पूर्व में भी उनके ऊपर चोरी समेत अन्य आरोप लगाए गए थे जो पुलिस की जांच में फर्जी निकले। लिहाजा पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। उसी खुन्नस में ये आरोप लगाए गए हैं। पुलिस की जांच में वह पूरा सहयोग करेंगे।