आईआईए के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज ने बताया कि एक्स्पो में 15 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और राजदूतों के आने की सहमति मिल चुकी है। आयोजन को इन्वेस्ट यूपी से भी सहयोग मिल रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी), जीआई टैग वाले उत्पादों और हैंडलूम क्षेत्र के प्रदर्शन के लिए संबंधित विभागों की स्वीकृति मिल गई है।
टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन राहुल मेहता ने कहा कि भारत पर्यटन और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने भी एक्सपो में अपने पैवेलियन लगाने की सहमति दी है। लगभग 40 प्रतिशत स्टॉल पहले ही बुक हो चुके हैं और अन्य राज्यों के पर्यटन विभागों से भी बातचीत जारी है। धन्यवाद ज्ञापन आईआईए के वरिष्ठ सदस्य उमाशंकर अग्रवाल ने किया। इस दौरान प्रशांत अग्रवाल, नीरज पारीक, अनुज डीडवानिया, बी.एन. दुबे, गौरव गुप्ता, गोकुल शर्मा उपस्थित रहे।