इसी प्रकार नगर पंचायत गंगापुर में कुल मतदाताओं की संख्या 6873 है। यहां 3600 पुरुष मतदाता हैं और महिला मतदाताओं की संख्या 3273 है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं निकाय) एसएन सिंह ने बताया कि मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन हो गया है। अब इसमें केवल पूरक सूची जुड़ेगी। इसके लिए आयोग से दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।