फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन के पास नेता नहीं, भाजपा एक तरफा जीतेगी चुनावः रीता बहुगुणा जोशी

Mon, 04 Jun 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृत्व एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने सोमवार को महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के पास पीएम पद के लिए कोई चेहरा नहीं है अगर कोई चेहरा है तो उसे घोषित करें, नहीं तो हम एकरतफा चुनाव जीत रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की जनता पीएम प्रत्याशी को देख कर वोट करती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा महागठबंधन को समर्थन के संकेत दिए जाने के सवाल पर कहा कि भारत की राजनीति में 20 साल से गठबंधन हो रहे हैं। चुनाव में वोट देने से पहले जनता नेता का चेहरा देखती है।

ऐसा चेहरा गठबंधन के पास नहीं है। बाल कल्याण मंत्री सोमवार को वाराणसी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रही थीं। जौनपुर में दलित महिला के साथ हुई बर्बरता की घटना पर की कहा की दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने महिलाओं पर बर्बरता करने वालों के साथ सख्ती से निपटने की बात भी की। प्रदेश सरकार की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के.जे. अल्फोंस के साथ पर्यटन विभाग के अधिकारियों संग सर्किट हॉउस में समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकार वार्ता की।

बता दें कि जौनपुर में चोरी के आरोप में एक  दलित महिला न सिर्फ निवर्स्त्र कर पीटा गया बल्कि उसके अंगों के गरम सलाखों से दागा भी गया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस वाराणसी के दौरे पर हैं। शहर में उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें