फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Result: पीएम मोदी ने पूर्वांचल की आठ लोकसभा सीटों में की सभाएं, तीन में मिली जीत

Wed, 05 Jun 2024 04:40 PM IST
प्रगति चंद पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वाराणसी।

सार

UP Lok Sabha Election Result 2024: पूर्वांचल की आठ लोकसभा सीटों में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले सभाएं की। इनमें से तीन लोकसभा सीटों पर एनडीए को जीत मिली है। वहीं 13 लोकसभा क्षेत्रों में अखिलेश यादव सभा करने पहुंचे थे। सपा को 10 सीटों में जीत मिली। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : एक्स @narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले पूर्वांचल के 10 जिलों की 13 सीटों पर प्रचार के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ था। शह और मात के सियासी खेल में जीत के लिए किसी भी राजनीतिक दल ने किसी किस्म की कसर नहीं छोड़ी थी। इसके बावजूद मनमाफिक परिणाम भाजपा के अगुवाई वाले एनडीए को पूर्वांचल में नहीं मिला। वहीं, उत्तर प्रदेश में सपा की अगुवाई वाले इंडी गठबंधन को पूर्वांचल में ऐतिहासिक सफलता मिली।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रोड शो और महिलाओं से संवाद के अलावा गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, घोसी, आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा क्षेत्र में जनसभा की थी। इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में से एनडीए को सिर्फ वाराणसी, मिर्जापुर और भदोही में ही जीत मिली। शेष पांच लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए की हार हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल के 10 जिलों की 13 लोकसभा सीट में से 12 पर चुनाव प्रचार किया। इनमें से गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी तीन-तीन बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे।



मिर्जापुर, बलिया और सलेमपुर में वह दो-दो बार सभा करने गए थे। इसके बावजूद एनडीए को पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों में सिर्फ तीन में ही जीत मिली। उधर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वांचल की 13 सीटों पर जनसभा के लिए पहुंचे। इनमें से 10 लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई।

विज्ञापन

शाह, नड्डा और राजनाथ सिंह की सभाओं का नहीं पड़ा असर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गाजीपुर में रोड शो किया। इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज (सु.), बलिया, सलेमपुर, मछलीशहर (सु.) और चंदौली लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने जनसभा की। मगर, कहीं भी भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सके।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वाराणसी में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकों के अलावा राबर्ट्सगंज (सु.) और बलिया में जनसभा की। राबर्ट्सगंज (सु.) और बलिया में एनडीए के प्रत्याशियों की हार हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने गृह जनपद चंदौली के अलावा रॉबर्ट्सगंज (सु.), सलेमपुर और लालगंज (सु.) लोकसभा क्षेत्र में सभा की। मगर, चारों लोकसभा क्षेत्र में एनडीए के प्रत्याशियों की हार हुई।
विज्ञापन

राहुल-प्रियंका जिता नहीं पाए, लेकिन वोट जबरदस्त मिले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अजय राय के लिए मोहनसराय क्षेत्र में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ जनसभा की। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सपा सांसद डिंपल यादव के साथ अजय राय के लिए दुर्गाकुंड से लंका तक रोड शो किया। कांग्रेस और सपा नेता अपनी सभा और रोड शो से अजय राय को जीत तो नहीं दिला सके। लेकिन, अजय राय को इस बार जितने मत मिले हैं, उतने वोट देश की आजादी के बाद से वर्ष 2019 के चुनाव में वाराणसी लोकसभा से कांग्रेस को कभी नहीं मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें