फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP International Trade Show: इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित होंगे 60 जीआई उत्पाद, दुनिया देखेगी हुनर की चमक

Tue, 02 Sep 2025 05:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जीआई उत्पादों के जानकार डॉ. रजनीकांत ने इंटरनेशनल ट्रेड शो से यूपी के कारोबार में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है। डॉ. रजनीकांत ने बताया कि प्रदेश में जीआई पंजीकृत उत्पादों के कारोबार से करीब 60 लाख लोग जुड़े हैं। 
विज्ञापन
यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के 60 जीआई उत्पाद विशेष आकर्षण होंगे। इसमें काशी समेत पूर्वांचल के हैंडीक्राफ्ट और हस्तशिल्पियों के हुनर वाले 32 जीआई टैग उत्पादों की चमक दुनिया देखेगी।

विज्ञापन


जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए ट्रेड शो में अलग से पवेलियन की व्यवस्था होगी। यूपी में कुल 77 जीआई टैग वाले उत्पाद हैं, इसमें से 57 हस्तशिल्प और 20 कृषि एवं खाद्य उत्पाद जीआई पंजीकृत उत्पाद हैं।

जीआई उत्पादों के जानकार डॉ. रजनीकांत ने इंटरनेशनल ट्रेड शो से यूपी के कारोबार में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है। डॉ. रजनीकांत ने बताया कि प्रदेश में जीआई पंजीकृत उत्पादों के कारोबार से करीब 60 लाख लोग जुड़े हैं। इसका सालाना अनुमानित कारोबार करीब एक लाख करोड़ का है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बदलते मौसम में रहें सावधान: जुकाम-बुखार की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे 3800 लोग, 2169 मरीजों का हुआ इलाज

यूपी देश का एकमात्र राज्य है, जहां सभी प्रमुख श्रेणी के जीआई उत्पाद हैं। हस्तशिल्प में सबसे ज्यादा जीआई प्राप्त उत्पाद भी उत्तर प्रदेश से ही हैं। उन्होंने बताया कि हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम और खाद्य उत्पादों के 60 जीआई टैग वाले उत्पाद ट्रेड शो में उपस्थिति दर्ज करेंगे।
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के 60 जीआई पंजीकृत उत्पाद शामिल हो रहे हैं। जीआई उत्पादों को ट्रेड शो में अलग से स्थान दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा काशी व आसपास के जिलों के जीआई टैग वाले उत्पाद ट्रेड शो के मंच पर देखने को मिलेगा। -उमेश कुमार सिंह, अपर आयुक्त उद्योग 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें