फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निवेशकों का सबसे पसंदीदा प्रदेश बन गया UP, IIA पदाधिकारियों को दिलाई शपथ; टोल फ्री नंबर जारी

Sun, 27 Jul 2025 05:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में आईआईए के पदाधिकारियों ने पद ग्रहण कर शपथ लिया। इस दाैरान उत्तर प्रदेश के व्यापार को लेकर खास चर्चा की गई। व्यापारियों ने बताया कि यूपी में निवेशकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल और एसोसिएशन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2025-26 के लिए पूर्व में चुने गए पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह महमूरगंज स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आईआईए का पिन और प्रमाण पत्र देकर पद की शपथ दिलवाई।

विज्ञापन


इस दौरान उद्यमियों की समस्या के समाधान के लिए एमएसएमई ने टोल फ्री नंबर 18003095455 जारी किया। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए निवेशकों को सुविधा देने तथा उनके स्वागत हेतु प्रदेश सरकार सदैव तत्पर है। 

सरकार की उद्योग परक एमएसएमई नीतियों तथा सुदृढ़ शासन व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश निवेशकों का सबसे पसंदीदा प्रदेश बन गया है। मंत्री ने आईआईए के चुनार चैप्टर का उद्घाटन किया। चुनार चैप्टर के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने पद की गोपनीयता की शपथ ली। 
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त उमेश कुमार सिंह ने कहा कि उद्यमियों के समस्याओं के निदान हेतु उनका विभाग 24 घंटे खुला हुआ है। राजेश भाटिया, अनुपम देव, राहुल मेहता, एस एम पटेल, नवदीप श्रीवास्तव, सहायक श्रम आयुक्त अविनाश चंद्र त्रिपाठ माैजूद रहे। 

विज्ञापन

कपड़ा मंत्री से मिले समिति के पदाधिकारी
कलाबत्तू (जरी) उद्योग को वस्त्र उद्योग में शामिल करने की मांग यूपी सरकार से की गई है। स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में काशी जरी कारीगर कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने लखनऊ में प्रदेश के कपड़ा मंत्री राकेश सचान को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मंत्री से जरी उद्योग को वस्त्र उद्योग के साथ जोड़ने की अपील की। प्रतिनिधि मंडल में समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर जायसवाल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश व महामंत्री अंजनी कुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें